सुप्रीम कोर्ट से हेमंत सोरेन को नहीं मिली राहत, 13 मई को होगी अंतरिम जमानत पर अगली सुनवाई

लोकसभा चुनावों के मद्देनजर अंतरिम जमानत की राह देख रहे हेमंत सोरेन को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। कोर्ट ने उनके वकील को कहा कि इस मामले को सोमवार को होने वाली जमानत याचिका के साथ उठाएं। बता दें कि सोरेन चुनाव प्रचार के लिए जमानत चाहते हैं।

अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 1 जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत

ईडी की सभी दलीलों को दरकिनार करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 1 जून तक के लिए जमानत दे दी है। हालांकि, अरविंद केजरीवाल को 2 जून को सरेंडर करना होगा।

BJP नेता नेट्टारू की हत्या मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड मामले में एनआईए ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नेट्टारू की हत्या 2022 में की गई थी। एनआईए जांच में पता चला था कि पीएफआई ने 2047 तक इस्लामिक शासन स्थापित करने के अपने एजेंडे को आगे बढ़ाने के तहत नेट्टारू की हत्या कराई थी।

Lok Sabha Elections 2024: पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस की हालत ‘चोर मचाए शोर’ जैसी; जानें नंदुरबार में प्रधानमंत्री के भाषण की 10 खास बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के नंदुरबार में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और शिवसेना यूबीटी पर जमकर निशाना साथा और कहा कि जो लोग मुझे जिंदा जमीन में गाड़ना चाहते हैं वे मेरे मरने के बाद भी ऐसा नहीं कर पाएंगे।

मोकामा का बाहुबली बिगाड़ेगा मुंगेर का खेल? ललन सिंह को मिला अनंत सिंह का खुला समर्थन

मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह जेल से बाहर आ चुके हैं। अब वो ललन सिंह को खुले तौर पर समर्थन दे रहे हैं। इस बीच अब मुंगेर में राजनीतिक समीकरण बदलने लगा है। बता दें कि अनंत सिंह की सभी वर्गों और समाजों में अच्छी पकड़ है। इस कारण तेजस्वी यादव की पार्टी राजद को … Read more

नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, 2 आरोपियों को सुनाई उम्रकैद की सजा

पुणे की विशेष अदालत ने नरेंद्र दाभोलकर हत्याकांड मामले में बड़ा फैसला दिया है। दरअसल कोर्ट ने इस हत्याकांड के 2 आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। दरअसल साल 2013 में नरेंद्र दाभोलकर की सुबह के वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सलमान के घर की हुई थी रेकी, लॉरेंस के भाई अनमोल बिश्नोई को भेजा गया था वीडियो

क्राइम ब्रांच इस पूरे मामले में एक और आरोपी अंकित की तलाश में है जो अनमोल बिश्नोई के कहने पर सलमान के घर फायरिंग ऑपरेशन को हैंडल कर रहा था।

कन्हैया कुमार के पास कितनी है चल-अचल संपत्ति, कितनी हुई पढ़ाई, कारें हैं भी या नहीं?

कांग्रेस पार्टी ने कन्हैया कुमार को उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। उनका मुकाबला भाजपा नेता मनोज तिवारी से है। कन्हैया कुमार ने चुनाव आयोग के समक्ष अपनी चल और अचल संपत्ति का ब्यौरा प्रस्तुत किया है।

‘सैम पित्रोदा को जितने जूते मारें उतने कम’, दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह का बयान

भारत में रहने वाले लोगों को लेकर कांग्रेस पार्टी के नेता सैम पित्रोदा ने विवादित नस्लीय टिप्पणी की थी। इसपर अब कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि जितने जूते मारे जाएं, उतने कम हैं।

Lok Sabha Elections 2024: मणिशंकर अय्यर के बयान पर BJP का पलटवार, कहा- कांग्रेस का हाथ आतंकियों और पाकिस्तान के साथ

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि UPA की सरकार के समय देश में लगातार आतंकी घटनाएं होती थीं और भारत अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर मदद मांगता फिरता था।

केदारनाथ धाम के खुले कपाट, भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, पीएम नरेंद्र मोदी के नाम पर हुई पहली पूजा

चारधाम यात्रा के तहत बाबा केदारनाथ के धाम के कपाट को खोल दिया गया है। इस बीच भारी संख्या में श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन करने पहुंचे। इस दौरान केदारनाथ धाम में पहली पूजा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम से की गई। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इस बाबत बयान भी दिया है।

‘पाकिस्तान के पास एटम बम, हमें उन्हें इज्जत देनी चाहिए’, मणिशंकर अय्यर का फिर से विवादित बयान

मणिशंकर अय्यर ने कहा है कि अगर भारत ने पाकिस्तान को ठुकरा दिया तो कोई पागल अगर वहां आ गया तो वह परमाणु बम निकाल लेगा। इसलिए पाकिस्तान को इज्जत देनी चाहिए।